तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, कीवियों पर तीसरी बार क्लीन स्वीप

Voice of news 24

24Jan2023 21:51PM

टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है।

इस रिजल्ट का मतलब यह है कि भारतीय टीम अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन गई है। टी-20 में हम पहले से नंबर-1 हैं। टेस्ट में हमारी रैंकिंग नंबर-2 है।

भारत ने तीसरी बार न्यूजीलैंड को वनडे में क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने 1988 और 2010 में भी ऐसा किया था। भारत ने लगातार 7वां वनडे मैच भी जीता है।

इंदौर के होलकर मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर बनाया। गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। विराट कोहली ने बीच में 36 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ड्वेन कॉन्वे (138 रन) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन बनाए।

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। जबकि युजवेंद्र चहल को 2 सफलता मिली। हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक के हिस्से एक-एक विकेट आया

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]