महराजगंज: रामपुर बुजुर्ग में ट्रक बैक करते समय सड़क से नीचे उतरा, बड़ा हादसा टला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब माल लोड कर रहा एक ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब माल लोड कर रहा एक ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से टला हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक ट्रक को पीछे की ओर बैक कर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे की कच्ची मिट्टी धंस जाने से ट्रक का पिछला हिस्सा नीचे की तरफ उतर गया। गनीमत यह रही कि ट्रक में भारी माल लदे होने के बावजूद वह पलटा नहीं और चालक ने अपनी सूझबूझ से समय रहते वाहन पर नियंत्रण पा लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि ट्रक को मामूली क्षति जरूर पहुँची है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और दूसरे वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित वापस सड़क पर लाया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.