महराजगंज

महराजगंज जनपद के अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच सिसवा विधानसभा क्षेत्र से युवा चेहरे दीपक द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच सिसवा विधानसभा क्षेत्र से युवा चेहरे दीपक द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन जल्द ही उत्तर प्रदेश की अन्य चार विधानसभा सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगा। सिसवा सीट पर किसी युवा उम्मीदवार को मैदान में उतारे जाने के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
दीपक द्विवेदी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सिसवा क्षेत्र के युवाओं और पार्टी के तमाम पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें फोन और मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और मजबूत विकल्प देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












