महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा से सेंदुरिया मार्ग पर कर्मही कमरम्ही गांव के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा से सेंदुरिया मार्ग पर कर्मही कमरम्ही गांव के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए घायल व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूटी चालक को मौके पर ही पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












