महराजगंज

महराजगंज जनपद में अतिवृष्टि और बाढ़ के बीच हालात का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का एक मानवीय चेहरा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अतिवृष्टि और बाढ़ के बीच हालात का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों का जायजा लिया।
दौरे के क्रम में डीएम और एसपी गेड़हवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का पूरा भरोसा दिलाया।
इसी दौरान निरीक्षण के बीच जिलाधिकारी ने वहां मौजूद एक छोटी बच्ची को प्यार-दुलार किया और उसे चॉकलेट देकर उसका दिल जीत लिया। मुश्किल और आपदा जैसे हालातों के बीच प्रशासन की सतर्कता के साथ-साथ इंसानियत की यह खूबसूरत तस्वीर देखकर ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












