मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज इलाके के इंदिरा बाजार के पास एक युवक संदिग्ध और घायल अवस्था में अचेत हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए संभव हो सकी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज इलाके के इंदिरा बाजार के पास एक युवक संदिग्ध और घायल अवस्था में अचेत हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए संभव हो सकी।
घटना के दौरान किसी राहगीर ने घायल युवक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। तस्वीर देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे।
युवक की पहचान 28 वर्षीय निलेश राजभर (पुत्र मुन्नू राजभर, निवासी लैरो जोनवार, थाना कोपागंज) के रूप में हुई है, जो रविवार शाम करीब 5:30 बजे इंदिरा बाजार के पास अज्ञातावस्था में पड़े मिले थे।
जिला अस्पताल में डॉक्टर प्रदीप ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शाम करीब 7:00 बजे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












