सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी बीओपी हरदीडाली के जवानों ने शुक्रवार की शाम को धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया।

Voice of news 24

14Jan2023 21:44PM

खनुआ

खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी बीओपी हरदीडाली के जवानों ने शुक्रवार की शाम को धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया। जवानों ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा के साथ पर्व मनाने का आनंद दोगुना बढ़ जाता है।
सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार शर्मा व डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार व बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह के नेतृत्व में बीओपी हरदीडाली परिसर में विधि विधान से लोहड़ी दहन किया गया। इसके बाद जवानों ने एक सुर में देशभक्ति गीत गाया। पंजाबी गाने भी गाकर जवानों ने नृत्य भी किया। इस दौरान फतेह सिंह, किसान, चंद्र सिंह, राजू कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र यादव, संतोष पटेल, अखिलेश कुमार, संजय महतो, राकेश कुमार मौर्य, बच्चा प्रसाद, निलय बहादुरी, शक्ति सिंह, विष्णु कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.