आभुषण की दुकान के सी सी टिवी कैमरे की फुटेज मे दिखा तेंदुआ , ग्रामीणों मे दहशत का माहौल

Voice of news 24

17Dec 2022 23:28PM

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज के जंगल से भटककर कर आया तेंदुआ अड्डा बाजार में एक आभूषण की दुकान के सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है। सुबह लोगों को जानकारी होने पर पूरे गांव में दहशत का माहौल है

जानकारी के मुताबिक, अड्डा बाजार में बेचन वर्मा के ज्वैलरी की दुकान के सीसी टीवी कैमरे में शुक्रवार से की रात 1:13 बजे तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ। सुबह लगभग दस बजे बेंचन वर्मा ने कैमरे में देखा तो लोगों को बताया तो सीसी टीवी फुटेज देखने वालों की भीड़ जुट गई। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई

डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है। उसके पद चिन्ह दिख रहे हैं खून के धब्बे से लग रहा है कि वह जंगल की तरफ निकल गया होगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और लोगों को बताया गया है कि कहीं दिखे तो तत्काल सूचना दें, उसे छेड़े नहीं।

ग्रामीणों में तेंदुए का दहशत

नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर टोला मरचहवा में गत बुधवार को दोपहर बाद तेंदूए ने एक-एक कर छह लोगों को घायल कर दिया था शनिवार को सुबह अड्डा बाजार में एक सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में दिखने के बाद ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]