कर्ज से परेशान युवक था लापता, 10 दिन के भीतर कृष्णानगर पुलिस ने ढूंढ निकाला

Voice of news 24

17Dec2022 22:28PM

लखनऊ:लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की गुड नेटवर्किंग आई सामने।

बता दें कि विगत 8 दिसंबर को दर्ज 28 वर्षीय युवक तरुण गुप्ता की गुमशुदगी का मामला पुलिस के लिए बनी हुई थी पहेली।

वहीं लापता हुए युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से थे काफी परेशान।

कृष्णा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी मधुबन नगर के निवासी वरुण गुप्ता पुत्र विनय कुमार गुप्ता ने विगत 8 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई थी अपने बड़े भाई तरुण गुप्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट।

वरुण गुप्ता की तहरीर के मुताबिक उसका बड़ा भाई 7 दिसंबर की शाम लगभग 5:00 से था लापता।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसएसआई नईम अहमद, एसआई अजय कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार राजपूत के अथक प्रयासों के चलते 10 दिन के भीतर गुमशुदा युवक तरुण गुप्ता कर लिया गया सकुशल बरामद।

पुलिस की पूछताछ में तरुण गुप्ता ने बताया कि वह कुछ लोगों से उधार रुपए लिया था और कर्ज चुका न पाने से परेशान होकर वह चला गया था अलीगढ़। साथ नहीं हुई है कोई अपराधिक घटना।

पुलिस ने तरुण गुप्ता को सकुशल उसके भाई को किया सुपुर्द और कर रही है मामले की जांच

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.