मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को फरेंदा ब्लॉक सभागार मे विकास कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा की गैरहाजिर दो जिला समन्वयकों का रोका मानदेय

Voice of news 24

17 Dec 2022 12:27 PM

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को फरेंदा ब्लॉक सभागार मे विकास कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षा विभाग मे तैनात जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन का मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी विधालयो के चहारदीवारी के उच्चीकरण के लिए तीन तीन विधालयो की सुची उपलब्ध कराए । विकास खण्ड अधिकारी व सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जिले मे चल रहे मनरेगा पार्क , स्टेडियम व खेल मैदान संबधित निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर सुनिश्चित करे । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे समय से पोर्टल पर पैरामीटर को अपलोड कराते रहें । इस दौरान प्रशिक्षु एसडिएम अमित गुप्ता , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , सभी खण्ड विकास अधिकारी , सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी ,सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व अतिरिक्त अधिकारी आदि मौजुद रहे ।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]