विश्व शौचालय दिवस पर ग्रामीणों को डीपीआरओ ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

Voice of news 24

19Nov2022 22:53PM

गोरखपुर

गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू योजना के अंतर्गत व्यापक प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीणों के व्यवहार परिवर्तन एवं बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित किए जाने के लिए नियमित शौचालय के प्रयोग नियमित हाथों की धुलाई व्यक्तिगत स्वच्छता बेकार जल की निकासी कूड़े का प्रबंधन जैसे मानक को ध्यान में रखते हुए विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर के द्वारा विकास खण्ड पिपरौली के ग्राम पंचायत खोरिया उर्फ भीटी में प्राथमिक विद्यालय पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई शपथ दिला जाने के पश्चात जिला कन्सल्टेंट बच्चा सिंह जिला कन्सल्टेट शशिभूषण सिंह के द्वारा कहा गया हर वर्ष विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को मनाये जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है,यह दिवस पूर्णतः स्वच्छता के बल को महत्व देता है,और सभी के लिए स्वच्छ शौचालय की प्रयोग करने की सिफारिश करता है। मूलरूप से वर्ष 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। संयुक्तराष्ट्र महासभा ने 2013 में विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक राष्ट्र दिवस घोषित किया गया,और इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा,लैगिक समानता,पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास में सुधार लाने के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना भी है।वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को खुले में शौच करने से रोकना और शौचालय से जुड़े मानव अधिकार को हर ब्यक्ति तक पहुचना है।इसके साथ-साथ गांव में स्वच्छता,स्वास्थ्य और सुरक्षा नीति को मजबूत करना है,खुले में शौच करने वाली महिलाओं के यौन शोषण को रोकना है।लोगो को खुले में शौच के कारण होने वाले संक्रमण और अस्वच्छता को रोकना है।ग्रामीणों एवं बच्चों के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु रैली का आयोजन भी किया गया रैली को जिलापंचायत राज अधिकारी हिमांशू शेखर ठाकुर द्वारा स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया और ग्रामीणों व बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया और गाव को स्वच्छ बनाने ग्रामीणों को सहयोग करने की अपील की।वर्ल्ड टॉयलेट दिवस में रैली के माध्यम से गाँव मे लोगों को शौचालय के प्रयोग व आस-पास साफ -सफाई के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को हाथ धोने के बारे में बताया गया,एव शौच के बाद एव खाना खाने के पका पकाया , खाना बनाने से पहले हाथ को साबुन से हाथ धोना चाहिए, हाथ धोने से विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है।उक्त अवसर पर बच्चा सिंह, शशि भूषण सिंह, जिला कंसल्टेंट, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्राम प्रधान राम भरोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय खण्ड प्रेरक अजय कुमार यादव, रामप्रीत प्रजापति,गरिमा दस्ता के सदस्य जय कुमार,संजीव,संजय सिंह,नागेंद्र भारती,प्रदीप कुमार सुरेश गुप्ता एवं बच्चे और ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]