कनाडाई PM ट्रूडो पर भड़क उठे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

Voice of news 24

16Nov2022 22:26PM

इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर बैठक के दौरान मिले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हॉट-टॉक का वाकया सामने आया है। दरअसल, इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, दोनों वैश्विक नेताओं के बीच 15 नंवबर को मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हुई वार्ता की डिटेल मीडिया में आने को लेकर जिनपिंग भड़क गए। बाद में एक सत्र के दौरान जस्टिन ट्रूडो से सामना होते ही चीनी राष्ट्रपति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह इस तरह बात करने का कोई  तरीका नहीं होता कि सारी बातों की जानकारी मीडिया को दे दी जाए।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]