Voice of news 24
16Nov2022 21:59PM
नौतनवा
पूरे प्रदेश में तेजी के साथ फैल रहे डेंगू के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिवद्ध है, नौतनवा नगर में भी आमजन को जागरूक करने के लिए सीरत एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट व लाइफ केयर हॉस्पिटल कुनसेरवा के तत्त्वाधान में आज एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसको नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “डेंगू मच्छर के काटने से होने वाला बुखार है,तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मसूड़ों व नाक में खून आना डेंगू बुखार के लक्षण हैं।इससे घबराने की नहीं बल्कि जागरूक होने की जरूरत है।
लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉ0 नाजिर खान ने बताया कि “रुके हुए पानी में मच्छर का लारवा दिखे,तो वहां काले तेल का छिड़काव किया जाय, कूलरों के पानी को बदलते रहना चाहिए ताकि मच्छरों को खत्म किया जा सके।
इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सैय्यद वहाज अहमद,अतीक अहमद,अमित त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राजा अग्रहरी,संजय कुमार,शाहनवाज खान,अशोक कुमार,गुड्डू अन्सारी,रोहित चौहान,संजय मौर्य,विशाल जाय0,मो0 शकील,सुनील जाय0, धीरेन्द्र सागर,सूरज गौड़, आजम, महबूब आलम, वसीम सिद्दिकी, मो0 अतीक अंसारी,संजय सिंह,मो0 आजम कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जाय0, अमित जाय0 आदि लोग उपस्थित रहे।


















