सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप घायल |

21 Sep 2022 17:51 PM

धानी बाजार
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर ग्राम सभा कोईलाडाड गाँव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दो लोग गम्भीर रूप घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया |
कोईलाडाड निवासी आदर्श सिंह अपनी चाची सुधा सिंह के साथ मोटर साइकिल से धानी बाजार जा रहे थे जैसे ही वह गाँव को पार करके हाइवे पर पहुँचे कि धानी से सिद्धार्थनगर की ओर जा रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए | सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख उन्हे जिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया है धानी चौकी प्रभारी रमेश पुरी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी |

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.