एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत का सूखा खत्म: मीराबाई चानू ने 49 kg वर्ग में जीता ऐतिहासिक सिल्वर मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क

एशियन गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टिंग के 28 वर्षों के लंबे सूखे को समाप्त करते हुए स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

एशियन गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टिंग के 28 वर्षों के लंबे सूखे को समाप्त करते हुए स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग के रोमांचक मुकाबले में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इससे पूर्व वर्ष 1998 के एशियाई खेलों में दिग्गज भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था। इसके साथ ही, महिला वुशु के 60 किग्रा भार वर्ग में रोशिबिना देवी ने फाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है।

कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल किया दूसरा स्थान

बुधवार को आयोजित 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में 32 वर्षीय मीराबाई चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्नैच राउंड में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार सफलतापूर्वक उठाकर सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला।

एशियाई खेलों में मीराबाई का पहला पदक, करियर में जुड़ा नया अध्याय

ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू के शानदार करियर में अब तक केवल एशियन गेम्स के मेडल की कमी थी। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ मीराबाई ने अपने करियर में पहली बार एशियाई खेलों का पदक जीतकर सभी प्रमुख वैश्विक प्रतियोगिताओं में देश का परचम लहराने का कीर्तिमान पूरा कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर में जश्न का माहौल है और खेल जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.