दो मंजिला मकान गिरने से 3 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Mon, Sep 19, 2022, 13:25 PM IST

यूपी के देवरिया जिले से एक दो मंजिला मकान के गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया है. साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

यूपी के देवरिया जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक दो मंजिला मकान के गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ये बड़ा हादसा हुआ है. घर में रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी बेटी सहित परिवार के 3 सदस्यों की इस हादसे में मौत हो गई.

देवरिया की घटना पर सीएम योगी ने जताया दुख

देवरिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा गया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.