विभागीय अनदेखी से कूडाघर बनी साधन सहकारी समिति।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0MtT_556Gq4[/embedyt]

धानी बाजार

किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए स्थापित साधन सहकारी समितियों का भवन जर्जर हो चुका है। जर्जर और क्षतिग्रस्त भवन में खाद और बीज को सुरक्षित रखना बहुत बड़ी समस्या है। इससे कर्मचारी और किसान सभी परेशान है।
धानी ब्लाक क्षेत्र के तीन न्याय पंचायतों से दो न्याय पंचायत कानापार, और बैसार में चार दशक पूर्व साधन सहकारी समिति के भवन का निर्माण कराया गया था। प्रत्येक समिति के अंतर्गत 6से 7ग्राम पंचायत की जिम्मेवारी है।
वर्तमान में धानी बाजार स्थित ग्राम पंचायत कानापार का पुराना साधन सहकारी समिति का भवन उपेक्षा और रख रखाव के अभाव में जर्जर हो कर कूडाघर में तब्दील हो गया है। आस पास के लोग अपने घरों का कूडा कबाड़ समिति के परिसर में फेकते है। पूरा परिसर कूडे और पालीथिन से भरा हुआ है

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.