वृजमनगंज़ पुलिस ने संवाद कर लोगो को किया जागरुक

बृजमनगंज
नगर पंचायत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पब्लिक और तमाम जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने अपने अपने स्तर से समाज में हो रहे बुराइयां, भ्रष्टाचार, अपराध पर किस प्रकार अंकुश लगाया जाय इसके लिए पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हम समाज में ऐसा कार्य करें जिससे कोई भी यहां से गुजरे तो इस क्षेत्र का नाम ले, उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक व्यक्ति हैं वह जाति धर्म क्षेत्र की राजनीति नहीं बल्कि लोगों के दिलों में राज करने की राजनीति करें जिससे अमन चैन का माहौल स्थापित हो।
सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने स्तर से अपनी अपनी बातें रखीं। समाज में युवाओं के अंदर बढ रहे नशाखोरी पर चर्चा की गई इसके रोकथाम के लिए लोगों से पुलिस प्रशासन को जनता से सहयोग की अपील की।
इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसआई ,जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा शशि भूषण, विनोद जायसवाल, मदन गोपाल, विजय यादव, दिलीप चौधरी, नीरज जायसवाल सहित थाने के पुलिसकर्मी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.