बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बुधवार को अनूपशहर क्षेत्र का तूफानी दौरा करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बुधवार को अनूपशहर क्षेत्र का तूफानी दौरा करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रोरा गांव में निर्माणाधीन विद्यालय के निरीक्षण के समय दीवारों पर सीलन और घटिया प्लास्टर देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव और ग्राम प्रधान रायसिंह ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कमरों में सीलन आ रही है और प्लास्टर लगातार झड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने परिसर की चारदीवारी, क्षतिग्रस्त खड़ंजे और टूटी हुई पुलिया के शीघ्र निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ निशा ग्रेवाल ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा को निर्देशित किया कि वे चारदीवारी और संपर्क मार्ग के निर्माण का एस्टीमेट तत्काल शासन को प्रेषित करें, ताकि जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति मिल सके।
इसके पश्चात, सीडीओ ने अनूपशहर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी औचक जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का मुआयना किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार को विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की हिदायत दी। इस निरीक्षण के दौरान जेई दिनेश पाठक सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












