9451063836 पर फोन कर लीजिए रोडवेज बसों की जानकारी

09 Sep 2022 04:21 PM

गोरखपुर: रोडवेज बसों से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ सहित तमाम शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें घर बैठे ही बसों की जानकारी मिल जाएगी। गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बस इंक्वायरी नंबर 9451063836 जारी किया है। इस पर फोन कर कोई भी यात्री बस के संचालन से संबंधित जानकारी ले सकता है।

इंक्वायरी नंबर पर 24 घंटे सातों दिन बस के संचालन से संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने अलग से कर्मचारी की भी तैनाती की है।

गोरखपुर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज इंक्वायरी नंबर जारी किया गया है। 9451063836 नंबर पर कॉल करके यात्री बस के संचालन से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि शासन ने सभी जिलों में पीपीपी के आधार पर माडल स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। आने वाले दिनों में गोरखपुर परिक्षेत्र के देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर सहित सभी बस स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। कचहरी और नौसड़ बस स्टेशन का पहले ही कायाकल्प हो चुका है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.