बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह में आयोजित पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह में आयोजित पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं द्वारा 150 सीटों की मांग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत दी है।
‘बयान देने वाले 2024 के चुनाव में कहीं नहीं थे’
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस यूपी प्रदेश प्रभारी द्वारा 150 सीटों की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर वह कदम उठाएगी जिससे भाजपा या ‘इंडिया’ अलायन्स को किसी प्रकार का नुकसान न पहुँचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज बयानबाजी कर रहे हैं, वे 2024 के लोकसभा चुनाव में कहीं नजर नहीं आए थे और सपा उनके ऐसे बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेती है।
राहुल गांधी लें स्पष्ट फैसले
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी सांसद राहुल गांधी को कुछ मामलों में स्पष्ट फैसले लेने चाहिए और पार्टी नेताओं की तरफ से हो रही लगातार गलत बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए, ताकि आपसी गठबंधन और सहयोग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












