महराजगंज

महराजगंज जनपद के पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलें तेज हवाओं के थपेड़ों से गिरकर पूरी तरह धराशायी हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसलें तेज हवाओं के थपेड़ों से गिरकर पूरी तरह धराशायी हो गई हैं। एन वक्त पर मौसम की इस मार से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।

खेतों में गिरी फसलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं। किसानों का कहना है कि फसल पकने की कगार पर थी, लेकिन बारिश और हवा ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसलें गिरने से न केवल पैदावार में भारी गिरावट आएगी, बल्कि कटाई में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और शासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल पारदर्शी सर्वे कराया जाए। किसानों ने नुकसान का सही आकलन कराकर पीड़ित काश्तकारों को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से उबारा जा सके।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













