जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में एडवेंचर और स्पोर्ट्स का संगम: विद्यार्थियों ने डोम प्लैनेटोरियम व एस्ट्रोनॉमी क्लब का उठाया आनंद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से शैक्षिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से शैक्षिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में एडवेंचर, फन और स्पोर्ट्स का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे बच्चों में धैर्य, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। इसके अलावा एडवेंचर कैंप के साथ डोम प्लैनेटोरियम और एस्ट्रोनॉमी क्लब की गतिविधियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को बढ़ाया, जहां उन्होंने खगोलीय घटनाओं और अंतरिक्ष से जुड़ी रोचक जानकारियां हासिल कीं। आयोजकों द्वारा बच्चों के लिए पौष्टिक खानपान और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ खेल, साहसिक गतिविधियां और व्यावहारिक अनुभव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.