मऊ

मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ टूटकर 11 हजार वोल्ट और एलटी लाइनों के तारों पर गिर गए पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ टूटकर 11 हजार वोल्ट और एलटी लाइनों के तारों पर गिर गए, जिससे बिजली का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति को सामान्य बनाने और विद्युत सेवा बहाल करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें शुक्रवार रात से ही मैदान में डटी हुई हैं। विपरीत मौसम और बारिश के बावजूद विभागीय कर्मचारी लगातार प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग कर गिरे हुए पेड़ों को हटाने, टूटे तारों को जोड़ने और फाल्ट दुरुस्त करने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटे हैं।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर मरम्मत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सुरक्षित व निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया है कि क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कर जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













