बागपत

बागपत भारतीय किसान यूनियन भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में संगठन की जिला टीम ने सड़क दुर्घटना में असामयिक काल कवलित हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय किसान यूनियन भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में संगठन की जिला टीम ने सड़क दुर्घटना में असामयिक काल कवलित हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदना व्यक्त की।
जावेद संगठन का जांबाज़ सिपाही था: अखिलेश चौधरी
शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि “जावेद संगठन के एक बेहद मेहनती, समर्पित और जांबाज़ सिपाही थे। उनके असमय निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन और दुखद घड़ी में भाकियू संघर्ष मोर्चा परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके परिजनों के साथ खड़ा है और उन्हें कभी अकेला नहीं पड़ने देगा।”
पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
इस दौरान बागपत इकाई की समस्त टीम व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत जावेद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













