गुलावठी

बुलंदशहर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को गुलावठी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को गुलावठी नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
अंतिम व्यक्ति तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना लक्ष्य: विधायक
शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्रोत्थान को समर्पित रहा है। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सेवा पखवाड़े व सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों और चिकित्सकों को मरीजों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विशेषज्ञों ने की निशुल्क जांच व दवा वितरण
शिविर के दौरान नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे सैकड़ों मरीजों का अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामान्य जांच, नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न पैथोलॉजी जांचें मौके पर ही निशुल्क की गईं और डॉक्टरों के परामर्श पर दवाइयां वितरित की गईं।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गुलावठी के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, भाजपा गुलावठी मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, गुलावठी मंडल प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, रामकुमार, दीपक गोयल, हिमांशु गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं नगर व देहात क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की लाइन प्रभावित: नौतनवा में बिजली ठप, सोनौली में आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जलाhttps://t.co/UmUgCRSFpz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













