महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी पत्नी शंभू ने 21 सितंबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 सितंबर को अज्ञात चोर उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और साक्ष्य जुटाने के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया।
मंगलवार 22 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप तिवारी (उम्र 32 वर्ष) पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी (थाना सिंदुरिया) बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (यूपी 56 एम 5730) बरामद की गई
थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, शैलेंद्र यादव और नितेश प्रसाद शामिल रहे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












