हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर

हापुड़ जनपद के कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का अवैध बैनामा कराने के मामले में महीनों से फरार चल रही शातिर महिला अभियुक्ता को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने धर दबोचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के कूटरचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति का अवैध बैनामा कराने के मामले में महीनों से फरार चल रही शातिर महिला अभियुक्ता को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने धर दबोचा है। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी महिला को जनपद बिजनौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गढ़मुक्तेश्वर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 672/25 के तहत महिला अभियुक्ता पर धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के गंभीर आरोप हैं। मामले की विवेचना के दौरान उसकी सीधी संलिप्तता उजागर हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रही थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को बिजनौर स्थित उसके संभावित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान कुसुम देवी पत्नी शेर सिंह (निवासी आवास विकास कॉलोनी, जनपद बिजनौर) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे संपत्तियों की धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध पुलिस का रुख बेहद सख्त है। आरोपी महिला को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति से जुड़े मामलों में जालसाजी करने वाले किसी भी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकरण में शामिल अन्य कड़ियों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












