जौनपुर

जौनपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के ग्राम बनहरा, नटोली, गोड़बड़ी, रुधौली और पिलकिच्छा में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के ग्राम बनहरा, नटोली, गोड़बड़ी, रुधौली और पिलकिच्छा में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संगठन की एकजुटता को लेकर व्यापक संवाद हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाना और संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करना रहा।
पूर्व मंत्री ललई यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के मुद्दों पर समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, उद्यमी लालचंद प्रजापति, शशिकांत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, मुस्लिम अंसारी, अरशद अंसारी, मकसूद हसन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












