महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार गणेश उत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में ‘सिसवा के महाराज’ की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार गणेश उत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में ‘सिसवा के महाराज’ की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा नगर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।
शोभायात्रा में बेहद आकर्षक ढंग से सजाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणपति की आरती और पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने भारी संख्या में शामिल होकर श्रद्धा और उत्साह के साथ सिसवा के महाराज की पालकी खींची, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का बिंदु रहा।
भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और युवाओं व बच्चों में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर अपने परिवार और क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













