जौनपुर

जौनपुर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह और प्रमोद कुमार (यात्री/मालकर अधिकारी) की संयुक्त टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 35 स्कूली वाहनों का चालान किया है और 6 वाहनों को सीज कर दिया है।
स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील
एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से कड़े शब्दों में अपील की है कि वे तत्काल अपने विद्यालयों में संचालित सभी बसों, वैन और अन्य वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार पूरी तरह अद्यतन करा लें। दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर विभाग द्वारा आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
अभिभावकों के लिए निर्देश
प्रशासन की ओर से अभिभावकों से भी विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों और उनकी वैधता की जानकारी अवश्य रखें। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करते हुए केवल मानकों को पूरा करने वाले वाहनों का ही चयन करें।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













