जफराबाद

जौनपुर जनपद के कजगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चलती ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक टेम्पो चालक की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कजगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चलती ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक टेम्पो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
दवा लेने जा रहे थे जौनपुर
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी फेरु निषाद (55, पुत्र स्वर्गीय मिट्ठू निषाद) पेशे से टेम्पो चालक थे। वह पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे थे। गुरुवार को वह डॉक्टर से दवा लेने जौनपुर शहर जा रहे थे। इसके लिए वह सलखापुर रेलवे स्टेशन से ‘एजे पैसेंजर’ ट्रेन में सवार होकर कजगांव स्टेशन पहुंचे।
ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा
कजगांव स्टेशन पर जैसे ही फेरु निषाद प्लेटफॉर्म पर उतरने लगे, उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन के पायदान (सीढ़ी) की चपेट में आ गए और सीधे पटरी की तरफ गिर पड़े। हादसे में उनका एक हाथ कट गया और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही जफराबाद थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक (SI) मुख्तार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं, जिनका घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













