जौनपुर

जौनपुर जनपद के सामाजिक संस्था ‘अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा टिप टॉप ब्यूटी पार्लर टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सामाजिक संस्था ‘अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट’ द्वारा टिप टॉप ब्यूटी पार्लर टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट पर आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में 30 महिलाओं और छात्राओं ने सौंदर्य कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के गुर सीखे।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बयालसी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह और विशिष्ट अतिथि टीडी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. माया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हुनर व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस देता है। ऐसे प्रशिक्षण से महिलाएं भविष्य में किसी पर आश्रित नहीं रहेंगी।
कार्यक्रम में सभी 30 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुशीला यादव (वैक्स), जानकी (हेयर स्टाइल) और कोमल अग्रहरि (मेकअप) को मोमेंटो प्रदान किया गया। प्रशिक्षक सीमा गुप्ता के योगदान की भी सराहना की गई। संचालन क्षमा सिंह ने किया तथा आभार ज्ञापन रेखा सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उर्वशी सिंह, रेखा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













