जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत मुफ्तीगंज विकास खंड के बलईपुर पतीला गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रही शशिकला पत्नी उमेश चकमार्ग पर नीचे झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील अंतर्गत मुफ्तीगंज विकास खंड के बलईपुर पतीला गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खेत से पशुओं का चारा लेकर लौट रही शशिकला पत्नी उमेश चकमार्ग पर नीचे झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चकमार्ग के बीचों-बीच लगे ट्रांसफार्मर और लटके तारों को हटाने के लिए बिजली विभाग, एसडीएम केराकत और जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पूर्व सैनिक कुणाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चकमार्ग से ट्रांसफार्मर और खंभे नहीं हटाए गए तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अजीत वर्मा, पीटर यादव, अशोक कुमार, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













