बलिया

बलिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जिले की समस्त तहसीलों में भ्रमण कर नागरिकों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, चेक बाउंस, बिजली व टेलीफोन बिल, टैक्स संबंधी प्रकरण और सुलह योग्य फौजदारी मुकदमों का आपसी सहमति से त्वरित व कम खर्च में निस्तारण कराया जा सकता है।
कार्यक्रम के संचालनकर्ता व सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निस्तारण स्थायी होता है और इसके फैसलों के खिलाफ सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दुबे, सीजेएम शैलेंद्र पांडेय सहित सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और पैरालीगल वालंटियर्स मौजूद रहे।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













