सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे तस्करी रोधी अभियान के तहत मोहाना थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे तस्करी रोधी अभियान के तहत मोहाना थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही 5 पेटी टाइल्स व एक बाइक सहित एक अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय (19 वर्ष, पुत्र छोटेलाल), निवासी ग्राम चिउरहिया (थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ककरहवा चौकी प्रभारी अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और आत्मानंद यादव की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। बरामद टाइल्स व बाइक सहित अभियुक्त को धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु ककरहवा कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













