बलिया

बलिया जनपद के ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा गुरुवार को विकास खंड एवं तहसील रसड़ा के मीटिंग हॉल में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एससीएसपी) के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा गुरुवार को विकास खंड एवं तहसील रसड़ा के मीटिंग हॉल में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एससीएसपी) के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव तथा विशिष्ट अतिथि बीडीओ शिवांकित वर्मा रहे। अधिकारियों ने ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ और ‘मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना’ की पात्रता, वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों की शंकाओं और प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणधीर सिंह, बीएमएम आलोक कुमार सिंह, मनीष कुमार पाठक, एडीओ आईएसबी दिनेश तिवारी सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













