महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को थाना परसा मलिक पुलिस की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को थाना परसा मलिक पुलिस की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया।
थाने में तैनात महिला आरक्षी पदमगंधा गौतम और अनुराधा शुक्ला की टीम ने प्राथमिक विद्यालय महदेईया तथा मिश्रौलिया पुल के आसपास भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को उनके सुरक्षा अधिकारों व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही पम्फलेट वितरित कर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, पॉक्सो एक्ट और वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए बाल विवाह, दहेज प्रथा व घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













