जल जीवन मिशन में लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी: डीएम ने दिए सितंबर अंत तक 90% से अधिक पूर्ण योजनाएं पूरी करने के निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने ‘हर घर जल योजना’ के अंतर्गत जारी परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, नियमित जलापूर्ति, सड़क मरम्मत और शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की।

कार्यदायी संस्थाओं के लचर प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, उन्हें मैनपावर बढ़ाकर इसी सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। वहीं, 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को अक्टूबर अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

समीक्षा के दौरान ‘केएलएसआर’ संस्था का कार्य बेहद निराशाजनक पाया गया। संस्था द्वारा स्वीकृत 113 ओवरहेड टैंकों के सापेक्ष केवल 14 का निर्माण ही पूरा हो सका है। संस्था के पास एक साल से 5 शिकायतें लंबित मिलने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में काम पूरा न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार, जल निगम के रामेश्वर दयाल तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.