बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 7 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बीच नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने नारियल फोड़कर इस परियोजना की आधारशिला रखी।
हर वार्ड को आदर्श और हाईटेक बनाना संकल्प
शिलान्यास समारोह के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य हर वार्ड को आधुनिक और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प बृजमनगंज के प्रत्येक वार्ड को आदर्श और हाईटेक रूप देने का है। वार्ड नंबर 11 में 7 सड़कों का शिलान्यास इसी दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। इन सीसी सड़कों के साथ मानक के अनुरूप नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को कीचड़, गड्ढों और जलजमाव की पुरानी समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।
वार्डवासियों में खुशी की लहर
वार्ड नंबर 11 के स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि वे लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलभराव के संकट से जूझ रहे थे, जिसका अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और वार्ड सभासद अनूप चौरसिया का आभार जताया।
कार्यक्रम में रहे प्रमुख चेहरे
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्ड 11 के सभासद अनूप चौरसिया, सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, बगेदू चौरसिया, गुलाब चौरसिया और मुरलीधर सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश में जनसमस्याओं और राजस्व मामलों के निस्तारण में हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों पर शासन का कड़ा चाबुक चला है। pic.twitter.com/N8Frx4NX8e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












