महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। कई घंटों चले गहन सर्च ऑपरेशन के बाद पनियरा थाना क्षेत्र के जर्दी गांव स्थित भगड़ा टोले के पास नदी में छात्र का शव उतराता मिला।
घटना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार को ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने हिमांशु के रूप में की।
शव मिलते ही छात्र के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र ने किन परिस्थितियों में पुल से नदी में छलांग लगाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













