जौनपुर

जौनपुर जनपद के शासन के निर्देश पर मंगलवार दोपहर यातायात पुलिस ने वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेतासराय मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शासन के निर्देश पर मंगलवार दोपहर यातायात पुलिस ने वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेतासराय मुख्य चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हाईवे पर वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।
टीएसआई राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 100 से अधिक चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने, अमानक नंबर प्लेट और जरूरी कागजात में कमी पाए जाने पर 40 वाहनों का व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।
टीएसआई राजेश सिंह ने चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हाईवे पर हादसों से बचाव के लिए सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात सिपाही मिंटू कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













