मऊ

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग पर परासखाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना-जीयनपुर मार्ग पर परासखाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद पूरा परिवार करीब 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरता दिख रहा है।
मृतक की पहचान महरुपुर निवासी मोहम्मद अहमद 41 के रूप में हुई है, जो पावरलूम में काम करते थे। मंगलवार सुबह 11:43 बजे वह अपनी पत्नी नसरीन 40, सात साल की बेटी फारिया और दो साल के बेटे हमजा के साथ बाइक से अपनी ससुराल वलीदपुर जा रहे थे। परासखाड़ के पास वह अपनी लेन में जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मोहम्मद अहमद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी फारिया, मां नसरीन और मासूम बेटे हमजा का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे पिकअप चालक को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













