महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ थाना भिटौली में गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस विभाग की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कलक्ट्रेट पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












