महराजगंज

उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। थाना बृजमनगंज की महिला पुलिस टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 36 महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
उपनिरीक्षक अर्चना यादव, महिला आरक्षी खुशबू सिंह एवं छाया गौतम की उपस्थिति में आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला अपराधों की रोकथाम तथा उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए पुलिस टीम ने महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बैंक विवरण, ओटीपी व पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












