महराजगंज

महराजगंज जिला अस्पताल महराजगंज में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 45 दिव्यांगजनों ने आवेदन किया। प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आवेदकों का शारीरिक परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला अस्पताल महराजगंज में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 45 दिव्यांगजनों ने आवेदन किया। प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आवेदकों का शारीरिक परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की।
जांच टीम में डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. राजीव यादव और डॉ. रंजन मिश्रा शामिल रहे। टीम ने प्रत्येक आवेदक की दिव्यांगता का गहनता से परीक्षण किया और परिजनों को प्रमाण पत्र जारी होने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जांच के बाद पात्रता पूरी करने वाले सभी आवेदकों को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे आवेदकों ने बताया कि यह कार्ड बनने के बाद उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन और पेंशन संबंधी अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। जिला अस्पताल में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













