जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, वर्णिका राघव बनीं अध्यक्ष

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में नव निर्वाचित छात्र परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह में वर्णिका राघव को छात्र परिषद का अध्यक्ष तथा खुशी शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही गौरांगी कौशिक को कल्चरल प्रेसिडेंट, अमित कुमार को स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, जयांशी सिद्धार्थ को मीडिया सेक्रेटरी, शगुन अग्रवाल को ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी, आयुष कश्यप को हेल्थ एंड हाइजीन सेक्रेटरी, अनिका सिन्हा को डिसिप्लिन सेक्रेटरी तथा शिवम् यादव को हॉस्टल कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को संयुक्त सचिव पदों पर मनोनीत किया गया।

प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आज विद्यालय भविष्य के जिम्मेदार नागरिकों को देश व समाज सेवा के लिए सौंप रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य संचित ज्ञान का समाजहित में सकारात्मक प्रयोग करना और छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

वरदान द्विवेदी के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन नीलम सिंह व प्रतीक राजोरा ने किया। छात्र-छात्राओं ने कामिनी मिश्रा के नेतृत्व में सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.