महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 18-20 वर्ष की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 18-20 वर्ष की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पोल संख्या 33/05 के समीप उस समय हुई जब युवती रेलवे ट्रैक के किनारे घास काट रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घास काटने के दौरान युवती अचानक आ गई ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पाकर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान ग्राम कौलही राजधानी निवासी युवती के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















