सिद्धार्थनगर: जमीनी विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगरजनपद के थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने जगदीशपुर खुर्द में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगरजनपद के थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने जगदीशपुर खुर्द में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी एसबीबीएल बंदूक, चार जिंदा कारतूस तथा दो लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बीएसए ग्राउंड से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

खींचकर ले गए बरामदे में, फिर मारी गोली

पूछताछ में सामने आया कि 6 सितंबर की सुबह आमने-सामने घर होने के कारण दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विपक्षी पक्ष रमाशंकर 45 पुत्र काशी और उसकी बहन सरोज 32 को जबरन खींचकर अपने घर के बरामदे में ले गए, जहां लाइसेंसी बंदूक से रमाशंकर को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव में आई बहन सरोज मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश धर दुबे उर्फ अकुल दुबे, रितिक पाण्डेय, बंश गोपाल धर दुबे, इन्द्रासनी दुबे, मानसी दुबे तथा कविता दुबे (सभी निवासी जगदीशपुर खुर्द) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.