सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की बदहाली को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने हॉस्टल की समस्याओं और ओवरक्राउडिंग को लेकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने हॉस्टल की समस्याओं और ओवरक्राउडिंग को लेकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। हाथों में “वी सर्वाइव्ड इंटर्नशिप, बट नॉट द हॉस्टल!” लिखी तख्तियां लेकर डॉक्टरों ने कॉलेज गेट पर मुख्य प्रशासनिक फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।

इंटर्न डॉक्टरों का मुख्य विरोध छोटे आकार के सिंगल कमरों को जबरन ‘डबल ऑक्यूपेंसी’ (दो चालकों के रहने योग्य) में तब्दील करने के निर्णय को लेकर है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 24 घंटे की कठिन ड्यूटी के बाद विश्राम के लिए पर्याप्त जगह और मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। कमरों को छोटा होने के बावजूद डबल करने से मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ेगी, जिसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ेगा।

इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांगें

सिंगल कमरों को डबल ऑक्यूपेंसी में बदलने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए।

सभी इंटर्न्स को संख्या बल के हिसाब से सुरक्षित, स्वच्छ व पर्याप्त हॉस्टल आवास मुहैया कराया जाए।

पिछले पांच वर्षों (2021-2026) से जारी हॉस्टल किल्लत के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध एक्शन प्लान जारी हो।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन ने जल्द मांगों का निस्तारण नहीं किया तो वे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के बहिष्कार को बाध्य होंगे। हालांकि, इस मामले में अभी तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.